अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर पिछले 15 दिनों से सुबह के समय भीषण जाम लग रहा है। सुबह सात से नौ बजे तक सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इस दौरान एक ओर स्कूली बसें बच्चों को लेकर गुजरती हैं, वहीं दूसरी ओर 500 से अधिक तेल टैंकरों का आवागमन होता है। दोनों का एक ही समय पर सड़क पर दबाव बढ़ने से पूरा क्षेत्र जाम की चपेट में आ जाता है।