देव दीपावली पर गंगा के उस पार सात का सुखद संयोग देखने को मिलेगा। रामनगर से डोमरी, सूजाबाद होते हुए चंदौली के बहादुरपुर तक करीब सात किलोमीटर लंबे गंगा तट को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया है। वहीं गंगा किनारे के सात आश्रमों में तैयारी चल रही है वहीं सात प्रमुख मार्गों से श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचेंगे। इसे देखते हुए घाटों की सजावट के साथ साफ-सफाई, अस्थायी दुकानों और आवागमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गंगा घाट तक पहुंचने के लिए सात प्रमुख रास्तों पर व्यवस्था बनाई गई है। इन रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रहेगी।