शिकारगंज क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बांध लबालब भर गए हैं। जल स्तर नियंत्रित करने के लिए बांधों से पानी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। मूसाखाड़ बांध के पांच फाटक खोल दिए गए हैं और 7260 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं लतीफशाह बीयर से भी 2800 क्यूसेक पानी कर्मनाशा नदी में बहाया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार मूसाखाड़ बांध में 355 फीट जलस्तर बनाए रखने के लिए बारिश को देखते हुए पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बांध के पांच फाटकों को दो इंच ऊंचा खोलकर 7260 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज कराया जा रहा है।