फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन काली मंदिर में हवन कर मांगी नगर की सुख-शांति और समृद्धि; VIDEO

नगर के सुभाष पार्क के समीप स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में महाष्टमी पर शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक विशेष हवन-पूजन किया गया। इससे पहले मंदिर में मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पुरोहित अमित और अखिलेश तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस दौरान नगरवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस बीच रविनगर निवासी नेहा अपनी सहेलियों के साथ नौ दुर्गा के स्वरूप में मंदिर पहुंचीं। वह भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके बाद महिलाओं ने रोजाना की तरह भजन-कीर्तन किया। इस मौके पर राजकुमार पहवा, बिल्लू, अजय चौहान, बबलू गुप्ता, संतोष सैनी, सचिन गुप्ता, राहुल सोनकर, रितेश सिंह, माता काली धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल उर्फ आशु और अशोक सिद्धार्थ केसरवानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें