फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 26 Aug 2026 09:42 PM IST

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को धानापुर कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत धाना शहीद मस्जिद से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़े।जुलूस धाना शहीद मस्जिद से निकलकर धानापुर कस्बे और बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः धाना शहीद मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग में लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।जुलूस को लेकर धानापुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर तैनात रहे और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी करते रहे। पुलिस की मुस्तैदी और आयोजकों की सक्रियता के चलते जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।इस अवसर पर सिराजुद्दीन भट्टू, राजू हाशमी, जफरुद्दीन, राजेश यादव, अनजानी सिंह, सलीम, शमशेर, सुहेल खान, रागिब, इरशाद बक्शी, खुर्शीद और जुनेद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।जुलूस के समापन के बाद लोगों ने क्षेत्र में अमन, शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें