चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में चिकन की दुकान पर हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के सिर पर सेंटरिंग के पटरे से जानलेवा हमला करने के आरोपी दिलीप सिंह को मुगलसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सेंटरिंग का पटरा भी बरामद किया है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मो. गालिब ने 28 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि टेंगरा मोड़-जिवनाथपुर मार्ग पर हमीदपुर गांव स्थित चिकन की दुकान पर काम करने वाले सत्यम उर्फ लम्बू से गांव के दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह का विवाद हो रहा था।