यूपी के खुर्जा स्थित दानगंज मंडी में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधी विभाग की ओर से तेल के थोक विक्रेता के यहां जांच की गई। जहां पर 1300 लीटर एक्सपायरी तेल और 800 लीटर बिना मानकों के रखा गया खुला सरसों तेल मिला। विभाग की ओर से मौके से तीन नमूने लेकर जांच को भेजे गए।