फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: वीबी-जी राम जी कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, मानदेय वृद्धि की मांग

बदायूं में वीबी-जी राम जी कर्मचारी कल्याण संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले कर्मियों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं उप आयुक्त (श्रम) को ज्ञापन सौंपकर शासन स्तर पर लंबित मानव संसाधन नीति के निर्धारण एवं मानदेय वृद्धि की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विगत 16 वर्षों से कर्मियों की मानव संसाधन नीति का निर्धारण नहीं किया गया है तथा मानदेय में भी कोई वृद्धि नहीं हुई है। वर्तमान में प्राप्त मानदेय अत्यंत न्यून है, जबकि अक्टूबर 2026 में महंगाई दर खुदरा 6.09 प्रतिशत तथा थोक महंगाई दर 12.29 पर पहुंच गई है। इस महंगाई में चिकित्सकीय सुविधा, सामाजिक सुरक्षा के अभाव में परिवारिक जिम्मेदारियां निभाना कठिन हो गया है। कर्मियों का आरोप है कि विभाग की ओर से विसंगतिपूर्ण प्रस्तावित मानदेय वृद्धि के लिए प्रेषित किया गया है, जो स्वीकार योग्य नहीं है। एक समान मानदेय वृद्धि के बजाय विसंगतिपूर्ण प्रस्ताव से कर्मचारियों में प्रबल असंतोष है। कर्मियों ने कहा कि विभाग की यह कार्यशैली सरकार की मंशा के पूर्णत: विपरीत है और इसका प्रभाव चुनाव पर पड़ने की संभावना है। संगठन ने मांग की है कि समस्त कर्मियों को एक समान सम्मानजनक वेतन वृद्धि दी जाए तथा 16 वर्षों से लंबित मानव संसाधन नीति के निर्धारण के संबंध में उच्च स्तर से निर्णय होने तक वे कार्य से विरत रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें