बदायूं के कादरचौक में गंगा तट पर ऐतिहासिक मेला ककोड़ा लग गया है। हजारों कल्पवासियों ने गंगा तट पर डेरा डाल लिया है और धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हलवाई अपनी दुकानों पर मिठाइयां बनाने में जुटे हैं। ग्रामीण जीवन में इस्तेमाल होने वाले सामान की दुकानें भी सजने लगी हैं। ढोलक, सिलबट्टा, बक्सा और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें पहुंचने से मेले का पारंपरिक बाजार गुलजार हो गया है। मेला परिसर में 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे निगरानी की जा रही है।