फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदायूं में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नबी-ए-पाक की शान में गूंजे नारे

Mukesh Kumar Updated Wed, 26 Aug 2026 03:27 PM IST

बदायूं में ईद मिलादुन्नबी का पर्व जिलेभर में पुरखुलूस माहौल में अदब-ओ-एहतराम के साथ मनाया गया। शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी जोश-ओ-खरोश के साथ निकाला। जुलूस का शहर में जगह-जगह स्वागत कर लंगर वितरित किया गया। जुलूस जामा मस्जिद शम्सी से जिला काजी अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां की सदारत में शुरू हुआ। मीराजी की चौकी, सोथा मोहल्ला, चौधरी सराय, शाह विलायत गेट, मथुरिया चौक और कोतवाली के सामने से होता हुआ जुलूस करीब डेढ़ बजे वापस जामा मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। जिला काजी अतीफ मियां और जामा मस्जिद के इमाम ताहिर कादरी ने खान-ए-काबा का इस्लामी परचम हाथों में लिए जुलूस में सबसे आगे चल रहे थे। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग सिर पर टोपी और हाथों में इस्लामी परचम लिए शामिल हुए। रास्ते भर नबी-ए-पाक की शान में नारे लगाए। जुलूस का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें