बदायूं के डीपीएस स्कूल में शनिवार को गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में बदायूं और बरेली की बालिका टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। जिले में पहली बार शर्मा एकेडमी की ओर से आयोजित गर्ल्स टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट में दोनों टीमों की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबले के दौरान मैदान पर जबरदस्त रोमांच बना रहा। आयोजक कोच अमित शर्मा ने बताया कि इस तरह के टूर्नामेंट का उद्देश्य बेटियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने का मंच देना है। बदायूं में लड़कियों के लिए क्रिकेट का यह पहला बड़ा आयोजन था, जो सफल रहा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन, कोच, अभिभावक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की मांग की। अभी देर शाम को परिणाम जारी किए जाएंगे।