बदायूं की मंडी में किसान बाजरा बेचने पहुंचे, लेकिन नमी के नियम ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। किसानों का आरोप है कि जांच मशीन खाली होने पर भी नमी बता रही है। शनिवार को केंद्र प्रभारी मौके पर नदारद मिले और किसान घंटों इंतजार करते रहे। किसान बृजमोहन ने बताया कि इंचार्ज न होने से तौल नहीं हो पा रही है। डिप्टी आरएमओ विवेक कुमार सिंह ने कहा कि मशीनों को ठीक कराया जाएगा और अनुपस्थित प्रभारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।