बदायूं में सफाईकर्मी सोनू की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने सिविल लाइंस थाने का घेराव किया। उन्होंने जिम संचालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। सोनू (22) की 18 नवंबर को जिम में मारपीट के बाद मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम में चोटों के निशान मिले थे। जिम संचालक समेत दो पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।