फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: आशा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, एक हजार की बढ़ोतरी मंजूर नहीं

बदायूं के उझानी में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए एक हजार रुपये मानदेय को लॉलीपॉप बताते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को आशा वर्कर्स यूनियन की कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मुनीषा यादव की अगुवाई में मोहल्ला गद्दी टोला स्थित सम्राट अशोक स्तंभ पार्क में प्रदर्शन किया गया। मुनीषा यादव ने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर रही है। एक हजार रुपये की बढ़ोतरी किसी भी दशा में मंजूर नहीं है। उन्होंने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि सभी का मानदेय बढ़ा, मगर आशाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला संयोजक दिनेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि सरकार को आशा बहिनों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया बंद करना चाहिए। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांगों पर अडिग रहने का एलान किया। कहा कि जब तक मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मुनीषा यादव, दिनेश चंद्र सक्सेना, एम. आरिफ खान, ज्योति दिवाकर, भावना गुप्ता, ममता देवी, सुमन रानी, सीमा, हेमकुमारी, फातिमा, आरती कश्यप, रेशमा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें