सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सामने बृहस्पतिवार को पंचायती व्यवस्था की पोल खुल गई। दोपहर करीब दो बजे वह चौरी के दरूनहां और बरैला गांव पहुंचे। जहां पंचायत भवन पर ताला लटका मिला। यह देख नाराज हो गए। पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया। करीब 15 मिनट तक रूकने पर पंचायत सहायक पहुंची और ताला खुला।