बस्ती। बुधवार को शहर के जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में उ.प्र. गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि मातृशक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा के शुभारंभ करने का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों ने महिलाओं को साड़ी भेंट की। इससे खुशी का माहौल दिखा। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद