बस्ती जिले में शनिवार को मतदाता सूची के विशेष अभियान के तहत बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। उन्होंने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन और मतदाता सूची में त्रुटि सुधार से जुड़े फॉर्म जमा किए। किसी ने पहली बार वोटर बनने के लिए आवेदन किया तो किसी ने नाम, पता और मोबाइल नंबर में सुधार कराया। कुछ लोगों ने दूसरे बूथ पर दर्ज नाम हटाने के लिए भी आवेदन किया।