बस्ती में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने आशा कार्यकर्ताओं के यूनियन पदाधिकारियों और अन्य लोगों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग उठाई है। पार्टी के जिला सचिव रामलौट ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मुकदमा वापस लेने, आशा कर्मियों का बकाया भुगतान दीपावली से पहले कराने और उनकी लंबित मांगें पूरी करने की मांग की।