बरेली में नगर निगम की तरफ से व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर दूसरे दिन अधिकतर निचले इलाकों में पानी की निकासी करा दी गई। फिर भी मंगलवार को चार कॉलोनियां ऐसी रह गई, जहां पानी निकासी नहीं हो सकी। इसमें रेजीडेंसी गार्डेन, हजियापुर, कर्मचारी नगर में लाजपत नगर, त्रिवेणी एन्क्लेव के इलाके हैं। रेजीडेंसी गार्डेन में तो 90 फीसदी घरों में ताले लटके हैं। इसके चलते विद्युत निगम ने बिजली काट दी है। यहां तीसरे दिन भी पूरी तरह से जल निकासी नहीं हो सकी है। बुधवार को डीएम अविनाश सिंह और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने ट्रैक्टर पर बैठकर रेजीडेंसी गार्डेन पहुंचे और हालात का जायजा लिया।