बरेली में पीलीभीत बाइपास पर माय बार हेडक्वार्टर के सामने शनिवार रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इन गुटों में युवतियों ने भी एक-दूसरे के बाल पकड़े। कुछ युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। वीडियो सामने आने के बाद बारादरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।