फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा रामताराम चतुर्भुजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

रामपुर महोत्सव में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और अटूट विश्वास के अद्भुत संगम का गवाह बना। बाबा रामताराम चतुर्भुजी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। खासकर महिलाओं की भारी भीड़ ने मंदिर में आस्था का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। मान्यता है कि बाबा के दरबार में मांगी गई मुराद पूरी होने पर श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिर पहुंचकर मिट्टी का दीपक जलाते हैं। परंपरा को निभाने के लिए हजारों महिलाएं दूर-दराज के गांवों और जनपदों से यहां पहुंचीं। महंत के मुताबिक, प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह से शाम तक महिलाओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालु मंदिर में सात बार परिक्रमा (फेरे) लगाकर श्रद्धापूर्वक दीपक जलाती हैं और उसे मंदिर परिसर में रख देती हैं। देखते ही देखते परिसर मिट्टी के हजारों टिमटिमाते दीपों से जगमगा उठता है। हर दीपक के साथ किसी की मन्नत पूरी होने की खुशी, किसी की मनोकामना और किसी के जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना जुड़ी होती है। बाबा के प्रति अटूट विश्वास और सदियों पुरानी लोक आस्था की यह परंपरा रामपुर महोत्सव को विशेष धार्मिक पहचान देती है। जिले ही नहीं, गैर जनपदों से भी श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना मंदिर की महिमा और जनमानस में उसकी गहरी आस्था को दर्शाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें