मनियर क्षेत्र के बंडसरी जागीर गांव स्थित संकट मोचन मंदिर के 76वें वार्षिकोत्सव पर बृहस्पतिवार की देर शाम कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बलिया, गाजीपुर और मऊ के करीब तीन दर्जन पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में 14 जोड़ी पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जबकि शेष कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।