फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में ठूंसकर ले जाए जा रहे 24 बैल बरामद, चालक और साथी भागे;video

गाजीपुर-भरौली-बक्सर मुख्य मार्ग पर उजियार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार को नरही पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक से 24 बैल बरामद किए। बैलों को कंटेनर के भीतर रस्सियों से बांधकर ठूंसकर रखा गया था। पुलिस ने रस्सियां काटकर सभी बैलों को मुक्त कराया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम को देखकर चालक और उसके साथी वाहन छोड़कर फरार हो गए। मामले में ट्रक स्वामी, अज्ञात चालक और अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। सीओ सदर अक्षय कुमार ने बताया कि रविवार को उपनिरीक्षक शशांक पांडेय टीम के साथ उजियार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान भांवरकोल की तरफ से आ रहा कंटेनर ट्रक पुलिस को देखकर कुछ दूरी पहले ही रुक गया। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख चालक और उसके साथी भागने लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें