फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के कतर्नियाघाट में हाथी का हमला, सफाईकर्मी ने भागकर बचाई जान; बाइक क्षतिग्रस्त

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में जंगली हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। रविवार रात करीब 9:30 बजे बिछिया बीट के जमुनिया गांव के पास जंगली हाथी ने बाइक सवार सफाईकर्मी शमशाद पर हमला कर दिया। हाथी ने उनकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। शमशाद ने खेतों की ओर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। जमुनिया गांव निवासी शमशाद अहमद (45) रविवार को बिछिया बाजार से गृहस्थी का सामान लेकर रात में बाइक से घर लौट रहे थे। वह कतर्निया रिजॉर्ट के रास्ते गांव की ओर जा रहे थे। गांव के पास किसान कुबेर के धान के खेत में अचानक टस्कर हाथी सामने आ गया और उसने शमशाद पर हमला कर दिया। हाथी को आक्रामक देख शमशाद बाइक छोड़ कर खेत की ओर भागे। इस दौरान वह घायल हो गए, हालांकि हाथी से बच गए, लेकिन हाथी ने उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने एलीफेंट प्रोटेक्शन ग्रुप (ईपीजी) को सूचना दी। सूचना पर ईपीजी टीम मौके पर पहुंची। वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि टीम को मोके पर भेजकर आसपास के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें