फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना घाट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को बागपत के कैराना स्थित यमुना तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह पांच बजे से ही घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। स्नान के बाद लोगों ने यमुना मैया का पूजन किया, भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और दान-पुण्य किया। पूरे दिन यमुना घाट पर धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर नदी स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें