फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: लहचौड़ा में धूमधाम से निकली राधा-कृष्ण की झांकी, सपा नेता बिल्लू प्रधान ने फीता काटकर किया शुभारंभ; जगह-जगह पुष्पवर्षा

Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Sep 2026 02:18 PM IST

बागपत के लहचौड़ा गांव में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी का शुभारंभ सपा नेता बिल्लू प्रधान ने फीता काटकर किया। झांकी यादव चौक से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए वापस यादव चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। झांकी का ग्रामीणों और महिलाओं ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन झांकी में शामिल कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक और हैरतअंगेज कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में बिल्लू प्रधान, प्रदीप प्रधान, नितिन शर्मा, चंद्रपाल यादव, मनोज यादव, गोफीचंद यादव, दीपक शर्मा, सुंदर यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें