फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में पुरानी रंजिश में युवक को पेट में मारी गोली, हालत गंभीर; जिला अस्पताल से सोनीपत रेफर

Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Sep 2026 10:46 AM IST

बागपत के नोरोजपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार सुबह एक युवक को गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सोनीपत के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। नोरोजपुर निवासी 30 वर्षीय खालिद के अनुसार, करीब तीन साल पहले घर का गेट लगाने को लेकर उसके ताऊ के बेटों से विवाद हुआ था। खालिद का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह वह घर की गली में खड़ा था। इसी दौरान उसके ताऊ के एक बेटे ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके पेट में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल खालिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए सोनीपत के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें