फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सिलिंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा उपभोक्ता, बोला-डीएम या डीएसओ अपनी रसोई का सिलिंडर दे दें

बागपत जनपद में गैस एजेंसी पर सिलिंडर ब्लैक में बेचने का आरोप लगाते हुए किरठल निवासी फुरकान गुरुवार को हाथ में सिलिंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए उसने अधिकारियों से सिलिंडर दिलाने और गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फुरकान का आरोप है कि गांव की गैस एजेंसी पर सिलिंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। उसने इसका विरोध किया तो उसे सिलिंडर देने से मना कर दिया गया। इसके बाद वह हाथ में सिलिंडर लेकर डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंच गया। फुरकान ने कहा कि उसे सिलिंडर चाहिए, चाहे डीएम अपनी रसोई का सिलिंडर दें या जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अपनी रसोई का। उसके इस अंदाज को लेकर कलेक्ट्रेट में लोगों की भी नजरें उस पर टिक गईं। कलेक्ट्रेट प्रभारी शशांक श्रीवास्तव ने मामले में गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने और उपभोक्ता को सिलिंडर दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें