फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: दो छात्राओं के बीच मारपीट, एक की मौत

बागपत में स्कूल में दो छात्राओं के बीच हुई मारपीट के बाद घायल दस वर्षीय छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्रा ने मेरठ के निजी अस्पताल में 14 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया। मामला नयागांव उर्फ हमीदाबाद के प्राथमिक विद्यालय का है। गांव निवासी पवन की बेटी मिस्टी कक्षा छह में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार, 28 अक्तूबर को स्कूल में दूसरी छात्रा से हाथ लगने को लेकर उसका विवाद हो गया था। आरोप है कि मारपीट के दौरान मिस्टी को जमीन पर गिराकर पेट और सीने पर लात मारी गई। घर पहुंचकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल और फिर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार तड़के करीब तीन बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें