आरएसएस के कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता का समाजवादी छात्रसभा द्वारा विरोध किए जाने के मामले में सपा प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि एक सितंबर को विरोध करने पर पुलिस ने 15 छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली के लॉकअप में करीब सात घंटे तक बंद रखा। छात्रों का आरोप है कि इस दौरान पानी मांगने के बावजूद उन्हें पानी नहीं दिया गया। रिहाई के बाद सीओ सिटी पर छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और राजनीति से दूर रहने की बात कहकर भयभीत करने का आरोप लगाया गया।