आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के भीख पट्टी गांव में बृहस्पतिवार सुबह काली मंदिर की साफ-सफाई को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद की सूचना मिलते ही रौनापार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामला बढ़ता देख एसडीएम सगड़ी संजीव कुमार राय ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और समाधान निकालने की बात कही।