फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान विक्रेता का मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो गांव में शुक्रवार को 32 वर्षीय पान के थोक विक्रेता रविकांत का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। रविकांत अमिलो गांव का निवासी था और पान का थोक कारोबार करता था। उसका शव मिलने की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें