फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रैली में जेब काटने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन मोबाइल और बाइक बरामद

रौनाही टोल प्लाजा पर 31 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत में आयोजित रैली के दौरान भीड़ में लोगों की जेब से रुपये व मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लखनऊ निवासी अजय निषाद , पूराकलंदर निवासी बाबू अफताब और छोटू गौड़ निवासी लखनऊ को लोहिया पुल के पास लखनऊ रोड से पकड़ा। इनके कब्जे से 47,300 रुपये, तीन मोबाइल फोन, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। मामले में चार अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें