फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में कांग्रेस का 'काला दिवस', अयोध्या में गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन में सांसदों से कथित बदसलूकी और पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को 'काला दिवस' मनाया। इसी के तहत अयोध्या में जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष उग्रसेन मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक काली पट्टी बांधकर मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग विपक्ष की आवाज दबा रहा है और लोकतंत्र खतरे में है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें