नीब करोरी बाबा के जीवन पर बनी बहुचर्चित फिल्म हनुमान अंश के निर्माता- निर्देशक और कलाकारों की पूरी मंडली 22 सितम्बर मंगलवार को प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन करने भव्य दिव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंची। तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज पूरी मंडली को साथ लेकर दर्शन कराने आए। सभी ने मंदिर परिसर के समस्त निर्माण को जिज्ञासा पूर्वक देखा।