फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 13 नवंबर से खुल जाएगा पंचवटी द्वीप, पांटून पुल से अयोध्या-गोंडा की दूरी होगी कम

अयोध्या में सरयू नदी के जमथरा घाट पर पंचवटी द्वीप पर बने पांटून पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार से आम लोग इस पुल से पंचवटी द्वीप पर घूमने जा सकेंगे। लंबे समय से लोग इस पुल के खुलने का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। यह पांटून पुल अयोध्या और गोंडा दोनों जिलों को सीधे जोड़ेगा। अभी तक दोनों जिलों के लोगों को आने-जाने के लिए लंबा घूमकर जाना पड़ता था, जिसमें काफी समय और पैसा खर्च होता था। इस पुल के शुरू होने से अब दूरी कम हो जाएगी और समय की भी बचत होगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा। अयोध्या और गोंडा के किसान अपनी फसल, सब्जी, दूध और अन्य सामान आसानी से एक जिले से दूसरे जिले में ले जा सकेंगे। व्यापारियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। बच्चों को स्कूल और लोगों को रोजगार के लिए आना-जाना आसान हो जाएगा। पंचवटी द्वीप पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। सरयू के किनारे बसा यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पुल खुलने से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अयोध्या ने बोर्ड लगाकर सूचना दी है कि पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि पुल पर नियमों का पालन करें, ओवरलोडिंग न करें और पुल को नुकसान न पहुंचाएं, ताकि यह पुल लंबे समय तक लोगों की सेवा करता रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें