अयोध्या में साकेत महाविद्यालय में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, महाविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक सत्र (2025-26) विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने गुरु प्रो. सतेंद्र कुमार के चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया। साथ में हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. जनमेजय कुमार तिवारी अध्यक्ष, ऑक्टा, प्रो. अमूल्य कुमार सिंह महामंत्री, ऑक्टा, प्रो. आशीष प्रताप सिंह अध्यक्ष, साकेत कॉलेज, डॉ. संतलाल महामंत्री, साकेत कॉलेज एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र- छात्राओं समेत अन्य लोग मौजूद रहे।