फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: बाढ़ प्रभावित 350 परिवारों को बांटी राहत किट, अब तक 2715 परिवारों को मिली मदद

अयोध्या: अयोध्या में रुदौली तहसील क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पस्ता माफी स्थित बाढ़ चौकी पर राहत सामग्री का वितरण किया गया। विधायक रामचंद्र यादव ने सुलेमपुर, सललाहपुर, नूरगंज और कैथी खास के 350 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की। विधायक ने बताया कि रुदौली तहसील क्षेत्र में अब तक 2715 परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में सामने आए 325 और परिवारों को जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में किसी पात्र परिवार को छूटने नहीं दिया जाएगा। राहत किट में आटा, चावल, दाल, नमक, आलू, प्याज, बाल्टी और तिरपाल समेत करीब 26 प्रकार की आवश्यक सामग्री शामिल है। सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को काफी राहत मिली। विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक टीमें लगातार सक्रिय हैं। प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार राहत सामग्री और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, ग्राम प्रशासक कैथी मांझा रामसदल, लेखपाल नकछेद भारती समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें