फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग अयोध्या आएंगे अखिलेश यादव, रामलला के दर्शन कर हनुमानगढ़ी में टेकेंगे माथा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या आएंगे। यहां वह राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख की जानकारी दी। पवन पांडे के मुताबिक, अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटा और बेटी भी अयोध्या पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सपा प्रमुख का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक होगा। अखिलेश यादव अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे। राम मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। इस दौरान अखिलेश यादव साधु-संतों और महंतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे। पवन पांडे ने बताया कि सपा प्रमुख संतों के साथ प्रसाद भी ग्रहण करेंगे। पूर्व मंत्री पवन पांडे ने बताया कि अखिलेश यादव अयोध्या प्रवास के दौरान साधु-संतों और महंतों से भी मुलाकात करेंगे। वह अलग-अलग मठों में जाकर संतों का आशीर्वाद ले सकते हैं और उनके साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस तरह उनका पूरा दिन धार्मिक कार्यक्रमों के बीच बीतेगा। पवन पांडे ने बातचीत में राम मंदिर में चोरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव रामलला और हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे। साथ ही मंदिर में चोरी करने वालों के खिलाफ न्याय की विनती करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें