फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेले में बिछड़े लोगों को मिला रहे स्काउट गाइड

तिगरी धाम। तिगरी गंगा मेले में अपनों से बिछड़ रहे लोगों को परिजनों से मिलाने में स्काउट एवं गाइड अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम तक 80 से अधिक लोगों को अपनों से मिला दिया। तिगरी गंगा मेले में हर साल जिले भर के स्कूल से स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्रा आते हैं। उनका बीते सालों की तरह ही इस बार भी सदर चौक के निकट शिविर बनाया गया है। जिसमें 250 छात्र-छात्रा मेले में आए हैं। वह प्रत्येक चौराहा पर मुस्तैद होकर मेले को संपन्न कराने में खासा योेगदान दे रहे हैं। अपनों से बिछड़े लोगों को मिला रहे हैं। शुक्रवार शाम तक उन्होंने 80 लोगों को अपनों से मिला दिया। मेला मजिस्ट्रेट शैलेष दूबे ने बताया कि स्काउट एवं गाइड का कार्य सराहनीय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें