फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि-मुनियों के शाप-वरदान को सत्य सिद्ध करते हैं भगवान

गजरौला। तिगरी गंगा मेले में जलेश्वरानंद गिरि महाराज ने सनक कुमारों की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान विष्णु अपने भक्तों, ऋषि-मुनियों का शाप व वरदान को सत्य सिद्ध करने की लीला करते हैं। शुक्रवार से तिगरी गंगा मेले में चार दिवसीय कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन जलेश्वरानंद महाराज ने सनक कुमारों की कथा सुनाते हुए कहा कि वह सनक कुमार भगवान विष्णु से मिलने आते हैं। भगवान विष्णु के द्वारपाल जय और विजय उनको रोेक लेते हैं। भगवान से मिलने में उनको तीन पल का विलंब होता हैै। इस कारण क्रोधित हुए सनक कुमार उनको तीन जन्मों तक दैत्य योनि में जन्म लेने का शाप दे देते हैं। इस पर भगवान विष्णु कहते हैं कि वह अपने भक्तों, ऋषि-मुनियों का वचन, शाप या वरदान सत्य करने के लिए विभिन्न लीला करते हैं। इस दौरान उधम सिंह, लाला उर्फ वीरेंद्र गुर्जर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य कमाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें