बिजनौर बैराज से 99406 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के बावजूद गंगा का जल स्तर 201.10 मीटर से घटकर 201 मीटर हो गया। खादर व टापू में बसे गांवों के लोगों की समस्याएं बरकार हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण चारा लाने में दिक्कत सामनेे आ रही है। तिगरी में किनारे की झोंपड़ी, होटल, दुकान जल मग्न हैं। धार्मिक अनुष्ठान कराने वालों को खासी परेशानी सामनेे आ रही है।