फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी में गंगा का जल स्तर दस सेमी कम, 290 मीटर पर गेज

अमित शर्मा Updated Tue, 25 Aug 2026 06:58 PM IST

गजरौला में गंगा का जल स्तर दो दिन से लगातार कम हो रहा है। रविवार को जल स्तर दस सेमी कम होने के कारण गेज 290 मीटर पर दर्ज किया गया। हालांकि तिगरी में गंगा किनारे की झोंपड़ी अभी भी जल मग्न हैं। खेतों में बाढ़ का पानी भरा है। लोगों की समस्याएं बरकरार हैं। बीते शुक्रवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 201.10 मीटर पर पहुंच गया था। जो इस सीजन का सबसे अधिक था, लेकिन शनिवार से जल स्तर फिर नीचे आने लगा। शनिवार को दस सेमी कम होकर गेज 201 मीटर पर पहुंच गया। रविवार को भी बाढ़ खंड विभाग ने जल स्तर में दस सेमी की कमी दर्ज की। तिगरी में गेज 290 मीटर दर्ज किया। बिजनौर बैराज से 88907 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के बावजूद गंगा का जल स्तर दस सेमी कम हुआ है। मगर बाढ़ से लोगों की मुसीबत कम नहीं हुईं। तिगरी में गंगा किनारे की झोंपड़ी, होटल, ढाबे, दुकान आदि जल मग्न हैं। खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ हैै। दारानगर, शीशाें वाली, मंदिर वाली, भुड्डी वाली आदि गांवों के लोगों को चारा लाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। निचले खेतों में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण फसलें सड़ने और गलने लगी हैं। बाढ़ खंड विभाग के जेेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि गंगा का जल स्तर दस सेमी कम हो गया हैै।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें