फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मैया से घर में सुख समृद्धि की कामना के साथ लौटे श्रद्धालु

तिगरी गंगा मेले में डुबकी लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा मैया से घर में सुख समृद्धि की कामना की। उनकेे चेहरे पर खासा उल्लास दिखाई दिया। तिगरी में गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगाया गया। मंगलवार को मुख्य स्नान के साथ मेला संपन्न हो गया। मेले में पिछले करीब दस दिन से डेरा डालकर रहे श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर गंगा मैया से अपना आशीर्वाद बनाए रखने व घर में सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद सामान समेट कर घर का रुख कर दिया। उनके चेहरे पर पतित पावनी में प्रतिदिन स्नान कर कमाए पुण्य का भाव साफ दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें