फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मेले के श्रद्धालुओं को बसों में सवार होने के लिए करनी पड़ी जद्दोजहद

कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले के मुख्य स्नान पर गंगा में डुबकी लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों में सवार होने के लिए खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। तिगरी में गंगा तट पर लगा कार्तिक पूर्णिमा मेला मंगलवार को मुख्य स्नान के साथ संपन्न हो गया। पतित पावनी में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने घर का रुख कर दिया। लाखों श्रद्धालु रोडवेज बसों और अन्य साधनों से आए थे। मुख्य स्नान पर गंगा में डुबकी लगाकर वापस लौटते समय उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक किमी तक पैदल सफर कर रोडवेज बसों तक आए। यहां पर खासी जद्दोजहद के बाद बसों में सवार हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें