राजस्थान में मजदूरी कर रहे आठ मजदूरों के 1.75 लाख रुपये मार कर ठेकेदार भाग आया। ठेकेदार के कहने पर दुकानदार से उधार सामान ले रहे दुकानदार ने मजदूरों को बंधक बना लिया। किसी तरह मुक्त होकर आए मजदूरों नेे पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई व अपने रुपये दिलवाने की गुहार लगाई। कहा कि रुपये नहीं होने के कारण उनकी दीपावली कैसे मनेेगी, यह चिंता सता रही है। नईम अली, मुश्तकीम, अमित, मोनू, जय किशन, गोविंदा, रवि, राहुल आदि मजदूर थाना पहुंच कर इंस्पेक्टर पंकज तोमर सेे मिले और उनको तहरीर दी। मजदूरों में नईम अल्लीपुर भूड़ का रहने वाला है, जबकि बाकी रहरा थाना क्षेत्र केे गांव दौरारा निवासी हैं। पुलिस को तहरीर में कहा कि नगर केे अल्लीपुर भूड़ मोहल्ले का ठेकेेदार लेबर लेे जाकर राजस्थान केे कोटा में काम कराता हैै। उसके कहने पर उपरोक्त सभी मजदूर कोटा गए। प्रतिदिन की मजदूरी 900 रुपये तय हुई। 37 दिन सभी ने काम किया। उस पर मजदूरी केे रकम 1.75 लाख रुपये हुई। ठेकेदार ने उनसे कहा था कि दीपावली पर उनकी मजदूरी केे रुपये दे देगा। मजदूरों को उसने एक दुकान बता दी थी। जिससे वह उधार सामान लेकर काम चलाते थे। कुछ दिन पूर्व वह मजदूरों को छोड़ कर भाग आया। यह जानकारी दुकानदार को हुई तो उनको बंधक बना लिया। अपने उधार दिए सामान केे रुपये मांगे। वह किसी तरह से मुक्त होकर आए। ठेकेदार उनकी मजदूरी केे रुपये नहीं देे रहा है। इससे उनके सामनेे आर्थिक तंगी आ गई हैै। दीपावली पर खरीदारी करने के लिए उनकी जेेब खाली हैै। उन्होंने इंस्पेक्टर से गुहार लगाई कि आरोपी ठेकेेदार के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी मजदूरी की रकम दिलाई जाए। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिल गई हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।