फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में विश्वनाथ पाल बोले- जनता के गठबंधन से बसपा बनाएगी सरकार

अमेठी में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को भादर ब्लॉक में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा। उन्होंने दावा किया कि बसपा किसी राजनीतिक दल से गठबंधन किए बिना जनता के समर्थन से चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। मायावती एक बार फिर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के पीडीए फार्मूले पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए के नाम पर पिछड़ों, दलितों और अन्य वर्गों को गुमराह किया जा रहा है। राज्यसभा में परिवार के रामगोपाल यादव और उद्योगपति परमाल नाथवानी को भेजने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित वर्गों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। विश्वनाथ पाल ने भाजपा सरकार पर प्राथमिक विद्यालय बंद करने और शराब की दुकानें बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षा और रोजगार के मोर्चे पर सरकार विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार में युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गई थीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से छह दिसंबर को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इसके लिए प्रत्येक गांव से बसों की व्यवस्था करने की बात कही। सम्मेलन की अध्यक्षता दिनेश चंद्रा ने की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत प्रशासक प्रवीण सिंह सहित कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पवन यादव, सुरेश कमल, अरविंद गौतम, शिवराम कोरी, दिनेश गौतम, जितेंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें