फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गौरीगंज के काजीपट्ठी के पास बृहस्पतिवार शाम पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गुवावां निवासी तसव्वर उर्फ छोटू उर्फ खुर्शीद के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचा, कारतूस, चापड़, तराजू-बांट, रस्सी और बाइक बरामद हुई है। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि गौरीगंज इंस्पेक्टर रवि सिंह बृहस्पतिवार देर शाम हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि नहर के पास जंगल में कुछ लोगों के गोवंश को पेड़ से बांधकर वध की तैयारी करने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो एक गोवंश बंधा मिला। वहां चार आरोपी वध की तैयारी करते नजर आए। बताया कि पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तसव्वर के पैर में गोली लगी। उसके गिरने के बाद अन्य आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को भी पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुवावां निवासी जुम्मन और वाजिद और नरौली निवासी आरिफ के रूप में हुई है। मौके एक जीवित गाेवंश भी मिला। पुलिस ने मौके से गोकशी में इस्तेमाल होने वाला लकड़ी का ठीहा, चापड़, तराजू-बांट, रस्सी, तमंचा, कारतूस बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में छुट्टा मवेशियों को पकड़कर उनका वध करने के लिए आने की बात स्वीकार की है। चारों आरोपियों को जिला अस्पताल जगदीशपुर ले जाया गया। वहां घायल तसव्वर का उपचार कराया गया और अन्य आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। एसपी सरवणन टी ने बताया कि घायल आरोपी की हालत में सुधार है। पुलिस टीम पर हमला, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान और पूर्व की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें