फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में प्रसूता की मौत पर निजी अस्पताल के बाहर हंगामा

अंबेडकरनगर में ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने के बाद 26 वर्षीय प्रसूता अंजलि की हालत बिगड़ गई। करीब एक सप्ताह तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद सोमवार सुबह अकबरपुर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजन शव लेकर जलालपुर-नगपुर मार्ग स्थित उसी निजी अस्पताल के बाहर पहुंच गए, जहां अंजलि का सीजेरियन हुआ था। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी पति राकेश विश्वकर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं। अंजलि प्रसव के लिए मायके नागपुर में रह रही थी। 30 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर उसे जलालपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सीजेरियन से बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर इलाज से ठीक होने का भरोसा देते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें