शुक्रवार शाम को थाना मऊआइमा के ग्राम विशानी उर्फ शिकोहाबाद (लोकापुर) में देर शाम विजय लाल उर्फ मिन्टू पटेल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। रात भर शव विभिन्न मांगों को लेकर घर पर रखा रहा। शनिवार को सपा के रानीगंज विधायक आर के वर्मा,एडीसीपी पुष्कर वर्मा,एस डी एम सोरांव भारतीय मीणा आदि ने पीड़ित परिवार को समझाए। जिसपर पीड़ित परिवार ने हत्या की तहरीर के साथ चार सूत्री मांग पत्र सौंपें। हत्या की तहरीर मांग पत्र लेकर पीड़ित परिवार को आश्वासन दिए। मृतक विजय लाल उर्फ मिन्टू के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा पुलिस एफआईआर दर्ज करने एवं आरोपियों की तलाश में जुट गई है।